{"_id":"695915e4b495529bbd056df9","slug":"emphasis-on-civic-responsibility-for-a-clean-city-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76244-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वच्छ शहर के लिए नागरिक जिम्मेदारी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वच्छ शहर के लिए नागरिक जिम्मेदारी पर जोर
विज्ञापन
नगर निगम जनवरी से मार्च के बीच चलाएगा जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम की ओर से नागरिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता ड्राइव और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम की ओर से कुल 36 नुक्कड़ नाटकों, 45 विभिन्न गतिविधियां प्रस्तावित की गई हैं। इस अभियान में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जनवरी से मार्च के बीच लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिनके जरिये आमजन को सरल और प्रभावी तरीके से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। कार्यशालाओं के माध्यम से नागरिकों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, प्लास्टिक के कम उपयोग और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
-- --
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। नुक्कड़ नाटकों और विभिन्न गतिविधियों के जरिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों की मदद से लोगों को जागरूक किया जाएगा। -रविंद्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम