फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity of ATS Triumph Society cut off, 500 families depend on genset

Gurugram News: एटीएस ट्रायंफ सोसाइटी की बिजली काटी, जेनसेट के भरोसे 500 परिवार

Sat, 30 Dec 2023 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity of ATS Triumph Society cut off, 500 families depend on genset
- सेक्टर 104 स्थित सोसाइटी के बिल्डर ने जमा नहीं कराई थी सब-स्टेशन के लिए बैंक गारंटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर 104 स्थित एटीएस ट्रायंफ सोसाइटी का विद्युत कनेक्शन बिजली निगम ने काट दिया है। नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल्डर द्वारा 33 केवीए सब-स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बैंक गारंटी जमा न करने पर बिजली निगम ने बीते बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। इसके साथ ही 500 परिवारों वाली यह सोसाइटी अब डीजल आधारित जेनसेट के भरोसे पर है। ऐसे में ग्रैप-3 स्टेज होने के कारण लोगों को निर्बाध बिजली न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली निगम के एसडीई विक्रम सिंह ने बताया कि एटीएस के बिल्डर ग्रेट वैल्यू एचपीएल इंफ्राटेक पर लगभग 3.84 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी बाकी है। अभी तक सोसाइटी अस्थायी कनेक्शन के सहारे चल रही है। बैंक गारंटी चुकाने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया। उन्होंने बात नहीं सुनी तो बिजली काटनी पड़ी। निवासियों ने बताया कि बिजली कटने पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जेनसेट के भरोसे रहे, लेकिन यह बिजली कम मात्रा में मिलती है। इसमें केवल जरूरी सेवाओं का ही प्रयोग कर सकते हैं। ठंड में न तो गीजर का प्रयोग कर और न किसी ज्यादा वोल्टेज के प्रयोग वाले अन्य बिजली उपकरण चला पाए। गृहिणी शगुन ने बताया कि भारी उपकरणों का प्रयोग करते ही घर में जेनसेट की बिजली जवाब दे देती है।
विज्ञापन


-----
26 सोसाइटियों को दिया था नोटिस:
नए गुरुग्राम की 26 सोसाइटियों में बिजली के अस्थाई कनेक्शन हैं। ऐसे में बिजली निगम की ओर से इन सभी सोसाइटियों को नोटिस जारी कर जल्द ही बैंक गारंटी जमा कराने को कहा गया था। अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर सोसाइटियों ने बैंक गारंटी रकम जमा करा दी है। एक-दो ऐसी सोसाइटी भी हैं, जिनका कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed