फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity corporation's act, meter is still on, still bill sent on average

बिजली निगम का कारनामा, मीटर चालू फिर भी एवरेज पर भेजा बिल

Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's act, meter is still on, still bill sent on average
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यप्रणाली हमेशा ही सवालों के घेरे में रहती है। उपभोक्ताओं की जेबों पर भारी-भरकम बिजली के बिल भेजकर आर्थिक चपेट लगाई जा रही है। हालत यह है कि मीटर सही काम कर रहा है, फिर भी विभाग की ओर से लापरवाही करके एवरेज के आधार पर बिजली भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित आपका सिटी प्लाजा में दुकान नंबर-10 के मालिक रमेश गुप्ता का मीटर अकाउंट नंबर-3442070000 है। उनकी उक्त दुकान का जून का बिल 92 यूनिट का 834 रुपये दिया गया। यह ठीक था। इसके बाद 12 जून से 24 अगस्त 2021 के बीच का बिल एवरेज आधार पर 3223 रुपये और 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2021 के बीच का बिल भी एवरेज आधार पर ही 2734 रुपये दे दिया गया। रमेश गुप्ता के मुताबिक ना तो उनका मीटर बदला गया है और ना मीटर में किसी तरह की गड़बड़ी है। फिर भी उनका बिल बिना एवरेज के आधार पर इतना ज्यादा दे दिया गया है।
विज्ञापन

मौके पर आकर ले रहे रीडिंग, फिर भी गड़बड़ी :
यह हालत तो तब है जब मीटर रीडर रीडिंग लेकर जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब उपभोक्ता का मीटर सही चल रहा है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है तो फिर एवरेज के आधार पर बिल देने का क्या औचित्य है। वह भी तब, जब मीटर रीडर मौके पर आकर रीडिंग ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई :
उपभोक्ता रमेश गुप्ता ने बताया कि बिल की शिकायत उन्होंने 25 अगस्त 2021 को दी थी। इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद वे कुल चार बार बिजली निगम को पोर्टल पर शिकायत दे चुके हैं और अधिकारियों एक्सईएन, एसडीओ को पूरा ब्यौरा वाट्सअप पर भेज चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जून के बाद कर दी गड़बड़ी :
जून 2021 तक का तो बिल सही था, लेकिन अगस्त और अक्टूबर का बिल एवरेज के आधार पर दे दिया, जो कि 3316 रुपये दिया गया है। इसी मीटर का बिल रीडिंग के आधार पर 1000 रुपये से भी कम का आता है। पहले तो 100 से भी कम यूनिट खपत हो रही थी, जबकि इन बिलों में यूनिट ही कई गुणा बढ़ाकर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed