फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity cheated after rain, even water did not come

बारिश के बाद बिजली ने दिया धोखा, पानी भी नहीं आया

Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity cheated after rain, even water did not come
गुरुग्राम। मानसून की पहली बारिश में शहर में बिजली ने भी धोखा दे दिया। रात को कई बार बिजली गई और आई। इसके बाद पुराने शहर में सुबह पांच बजे बिजली चली गई और सुबह 11 बजे तक आई। डीएलएफ और इसके आसपास के सेक्टरों में भी शॉर्ट सर्किट, फॉल्ट के बाद दिन में तीन से चार घंटे की कटौती हुई।
विज्ञापन

पुराने शहर के हिस्से सदर बाजार, न्यू कॉलोनी, ओल्ड व न्यू रेलवे रोड, बसई रोड, रोशनपुरा, मियां वाली कॉलोनी, सिविल लाइंस एरिया, सेक्टर 10 से 15 तक में सोमवार रात को बारिश के बाद बिजली का आना-जाना शुरू हो गया। हर घंटे के अंतराल पर कई बार बिजली गई और आई। वहीं सुबह पांच बजे के बाद तो ऐसी बिजली गई कि वह सुबह 11 बजे तक आई। सुबह पांच से सात बजे का समय जलापूर्ति का होने की वजह से बिना बिजली के लोगों को पानी नहीं मिल सका। वहीं आफिस जाने से पहले घर में जरूरी कामों को भी लोग नहीं कर सके। दोपहर 11 बजे के बाद इलाकों में धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई और लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटी।
विज्ञापन

डीएलएफ व पॉश इलाकों में भी बिजली ने छकाया
आमतौर पर बिजली की समस्या से कम जूझने वाले इलाके डीएलएफ व इसके आसपास की पॉश कॉलोनियों में भी बिजली की समस्या रही। कई जगहों पर शार्ट सर्किट व फॉल्ट की वजह से लाइट चली गई। सुबह दस से दोपहर एक बजे के बीच डेढ़ से दो घंटे की कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से कई जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से बिजली की आपूर्ति रोकी गई थी। मौसम ठीक होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी गई। जहां गड़बड़ी हुई, कर्मचारियों को भेजकर सुधार कराकर आपूर्ति शुरू की गई।
-मनोज यादव, एसई-वन, डीएचबीवीएन, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed