फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   eight arrested and 15 FIR against miscreants in Gurugram Nuh Violence Update

'गुरुग्राम बना छावनी': सोहना से बादशाहपुर तक पांच हजार जवान सड़कों पर तैनात, 15 पर FIR, आठ गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 06:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 06:29 PM IST
सार

Nuh Violence Update:  गुरुग्राम हिंसा के मामले में 15 केस दर्ज करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर सोहना और बादशाहपुर में रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
eight arrested and 15 FIR against miscreants in Gurugram Nuh Violence Update
सड़कों पर तैनात गुरुग्राम पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट की पुलिस ने सोहना, सेक्टर-57 और बादशाहपुर में हुई हिंसा के मामले में 15 केस दर्ज करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। जिले में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रेपिड एक्शन फोर्स के साथ पुलिस के जवान सड़कों पर
एहतियात के तौर पर सोहना और बादशाहपुर में रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। जिले में उपद्रव करने वालों पर नजर रखने के लिए 4960 पुलिस के जवानों को लगाया गया है। जिसमें 2850 लोगों को शहर के बाहरी हिस्से में तैनात किया गया है जबकि 2110 पुलिस के जवानों को शहर के भीतर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में 12 घंटे से शांति 
एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 12 घंटे से शहर में शांति है। पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया है। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। सोहना, सेक्टर-57 और बादशाहपुर में हुई हिंसा के मामले में 15 केस दर्ज करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार आरोपी नायब इमाम की हत्या में शामिल रहे थे। वहीं पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

गुरुग्राम के लोगों से पुलिस की अपील
एसीपी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह फैल रही है। लोग इन अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व छोटे-छोटे ग्रुप में घूम रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। संदिग्ध दिखाई देने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed