फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Effect of Nuh violence Gurugram Police Commissioner Kala Ramachandran transferred Vikas arora

नूंह हिंसा के बाद गिरी गाज: गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन का ट्रांसफर, विकास अरोड़ा को दी गई जिम्मेदारी

Mon, 21 Aug 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Aug 2023 10:59 PM IST
सार

सोमवार को प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुए आदेश में फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को कला रामचंद्रन की जगह पर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Effect of Nuh violence Gurugram Police Commissioner Kala Ramachandran transferred Vikas arora
विकास कुमार अरोड़ा बने गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह के नल्हड़ से शुरू हुई हिंसा के 21 दिन बाद अब तबादले की गाज गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन पर भी गिरी है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को अब गुरुग्राम कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है। दूसरी ओर कला रामचंद्रन को पंचकूला पुलिस मुख्यालय स्थित एडीजीपी प्रशासन के पद पर तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि नूंह दंगों की आंच को गुरुग्राम तक आने में रोक पाने में वह नाकाम रहीं थी। इसी कारण फिलहाल उन्हें किसी कमिश्नरेट पर तैनाती नहीं किया गया है।

विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुए आदेश में फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को कला रामचंद्रन की जगह पर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। नूंह हिंसा के बाद शहर में करीब चार दिन तक वर्ग विशेष की दुकानों में आगजनी, घर पर पथराव के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना गया था। हिंसा के पहले ही रात में एक इमाम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही शहर की पुलिस पर भेदभाव का आरोप भी लगा था। सोहना, मानेसर और पटौदी में तो कई दिनों तक इंटरनेट सेवा भी बाधित रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई को लेकर हुई थी महापंचायत
इमाम हत्याकांड में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से खफा ग्रामीणों ने तिगरा गावं में महापंचायत करते हुए पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि वह गांव के निर्दोष युवाओं को बिना सबूत के न गिरफ्तार करें। ग्रामीणों को आरोप था कि पुलिस एक वर्ग विशेष के साथ ही वारदात पर जल्दबाजी में कार्रवाई करते हुए गांव के युवाओं को फंसा रही है। पंचायत के बाद पुलिस के तेवर नर्म पड़ गए थे। इसके साथ ही उन्होंन आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दाेष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदीप की हत्या में नहीं थी संतोषजनक कार्रवाई
ब्रजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की वापस आते हुए सोहना क्षेत्र में मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस की तरफ से संतोष जनक कार्रवाई न होने से भी लोग नाराज थे। लोगों का कहना था कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी के एक नेता जावेद को नामदर्ज किया था, लेकिन पुलिस ने उसे न तो गिरफ्तार किया न ही उस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई।

37 से ज्यादा मामले हुए थे दर्ज
शहर में विभिन्न स्थानों पर हुई आगजनी व मारपीट के मामलों में गुरुग्राम पुलिस ने 37 से ज्यादा मामले दर्ज किए थे। इसके साथ ही पुलिस ने 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

गुरुग्राम की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ हैं विकास अरोड़ा
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास आरोड़ा को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। 1998 के आईपीएस अधिकारी के लिए गुरुग्राम नया नहीं है। वह पहले भी कमिश्नरी में डीसीपी ईस्ट के पद पर तैनात रह चुके हैं। मंगलवार को वह अपना पद भार ग्रहण करेंगे।

विज पर अतिरिक्त चार्ज
सरकार की ओर से 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में डीसीपी ईस्ट नितिश अग्रवाल को भी यहां से एसपी महेंद्रगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र कुमार विज को डीसीपी ईस्ट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed