फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Education will be given on the lines of play school in Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल की तर्ज पर दी जाएगी शिक्षा

Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Education will be given on the lines of play school in Anganwadi centers
गुरुग्राम। जिले के 1033 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 104 को प्ले स्कूल में बदला गया है। अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों को भी प्ले स्कूलों में बदलने की योजना है। प्रदेश सरकार ने इन केंद्रों पर 30 अक्तूबर तक बच्चों को नहीं बुलाने के आदेश किए हैं। लेकिन वर्कर्स इन केंद्रों में काम करती रहेंगी।
विज्ञापन

पिछले साल से कोरोना महामारी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पका हुआ खाना नहीं दिया जा रहा है। उनके घरों पर सूखा राशन गेहूं, चावल, तेल, दूध पाउडर प्रत्येक महीने पहुंचाया जा रहा है। बीते दिनों बच्चों के लिए 15 सितंबर से 5 अक्तूबर तक 20 दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना सिखाया गया, हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के 5 से 10 बच्चे ही बुलाए गए।
विज्ञापन

जेबीटी और स्नातक पास लड़कियों को मिलेगी जिम्मेदारी
आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदलने के बाद बच्चों को पढ़ाने एवं गतिविधियों से जोड़ने की जिम्मेदारी जेबीटी और स्नातक पास लड़कियों को मिलेगी। सीडीपीओ नेहा दहिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शिक्षा का अच्छा माहौल मिल सके। वहीं कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के 104 केंद्रों को प्ले स्कूल में बदला जा चुका है। अन्य को भी इसी तर्ज पर जोड़ा जाना है। सरकार के आदेशानुसार 30 अक्तूबर तक बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बुलाया जाएगा, सिर्फ कार्यकर्ता विभागीय कार्य के लिए केंद्रों पर आएंगी।
- सुनैना, जिला कार्यक्रम अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed