फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ecogreen driver beaten up fiercely for refusing to take mixed garbage

मिक्स कूड़ा लेने से मना करने पर ईकोग्रीन चालक को जमकर पीटा

Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ecogreen driver beaten up fiercely for refusing to take mixed garbage
सफाईकर्मी की पिटाई करते आरोपी। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। शिवाजी नगर की गली नंबर छह में कूड़ा लेने गई ईको ग्रीन गाड़ी के चालक ने मिक्स कूड़ा लेने से मना कर दिया। इसके बाद चार युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित चालक के सहयोगी ने इसका वीडियो भी बना लिया है। पुलिस को वीडियो दिखाते हुए चारों युवकों पर केस दर्ज कराया है। वहीं, मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेेेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से महेंद्रगढ़ के रहने वाले अनिल कुमार ने थाना शिवाजी नगर पुलिस को बताया कि वह शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी ईको ग्रीन की गाड़ी पर चालक है। रविवार को शिवाजी नगर की गली नंबर छह में जब कूड़ा उठाने के लिए साथियों संग गाड़ी लेकर गया तो वहां कुछ लोग मिक्स कूड़ा गाड़ी में डालने लगे। उनसे मिक्स कूड़ा लेने के लिए मना किया तो गली में ही रहने वाले मोनू, अंकित, संजय, नीरज ने जमकर मारपीट कर दी। साथियों ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी पीटा। मारपीट में शरीर पर चोटें आई हैं, वहीं कान की बाली भी गुम हो गई। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed