फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Durga pooja in city

Gurugram News: शहर के 45 छोटे-बड़े पंडालों में आयोजित की जाएगी दुर्गा पूजा

Sat, 27 Sep 2025 07:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 27 Sep 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Durga pooja in city
आगोमनी नृत्य के साथ आज से सभी दुर्गा पूजा पंडालों में शुरू होंगी गतिविधियां
विज्ञापन

पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी पूजा पंडाल में आनंद मेला और गरबा नृत्य का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के दुर्गा पूजा पंडालों मेंं शुक्रवार से दुर्गापूजा के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शनिवार को पंचमी की पूजा और आगोमनी नृत्य का आयोजन पूजा पंडालों में किया जाएगा। गुरुग्राम में 45 जगहों पर दुर्गापूजा पंडाल बनाए गए हैं। गुरुग्राम में रहने वाले बंगाल, बिहार, ओडिशा और असम के लोग इस आयोजन में शामिल हैं।
आनंद मेला के साथ सेक्टर 15 पार्ट टू पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी के पूजा पंडाल में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आनंद मेले में लोगों ने तरह-तरह के बंगाली व्यंजनों का आनंद लिया। इसके बाद रिद्धिमा सेनगुप्ता और छायानी बंदोपाध्याय की कोरियाेग्राफी में लोगों ने परिवार सहित पूरे उत्साह से गरबा में हिस्सा लिया। डीएलएफ, सेक्टर नौ, सेक्टर 10,साउथ सिटी टू, सेक्टर 82 आदि दुर्गा पूजा पंडालों में शनिवार से पूजा के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। रविवार से लोग मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


सहस्त्राब्दि दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा लुप्तप्राय पिंगला आर्ट

साउथ सिटी वन की सहस्त्राब्दि दुर्गा पूजा समिति इस साल गुरुग्राम में अपना 26वां शरदोत्सव दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है। सेक्टर 31- 40 झाड़सा रोड के वेडिंग ब्लिज गार्डन में लगाए गए इस पंडाल में शनिवार से पूजा शुरू हो जाएगी। 27 सितंबर को सुबह 8.15 पर मां दुर्गा के स्वागत में आगोमनी नृत्य के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। 28 सितंबर से इस पंडाल में रोजाना सुबह 10 बजे सामूहिक पुष्पांजलि होगी। ढाक धुनुची नृत्य, पूजन और हवन के साथ दोपहर में मां दुर्गा का महाभोग लोगों को मिलेगा। शाम के समय पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। पंडाल में महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। पंडाल में पश्चिम बंगाल के पटुआ (जूट) पर बनाए जाने वाले लुप्तप्राय हो चले पिंगला आर्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर का गांव पिंगला, अपनी समृद्ध पटचित्र परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। पिंगला आर्ट स्क्रॉल पेंटिंग का एक प्राचीन रूप है। इस कला में प्राकृतिक रंगों के प्रयोग से पटचित्र में धार्मिक और सामाजिक कथाएं उकेरी जाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



हमारी कोशिश होती है कि दुर्गा पूजा की मूल भावना को शामिल रखें। बंगाल की कला संस्कृति के प्रदर्शन के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम यहां होते रहे हैं। इस साल मानसिक दिव्यांगों के साथ काम करने वाले एक एनजीओ का स्टॉल इसमें होगा। बेसहारा बुजुर्गों को पूजा स्थल पर लाया जाएगा और उन्हें पूजा और भोग में शामिल कराया जाएगा। एक ब्लड डोनेशन कैंप भी इस दौरान किया जा रहा है।


अर्णव मजुमदार, महासचिव, पूजा समिति


इस बार पूजा में हमलोग पिंगला आर्ट प्रदर्शित कर रहे हैं। यह कला लुप्त हो रही है। इस बार पूजा के दौरान प्रतिदिन एक विशेष भंडारा पंडाल में होगा, जिसमें जरूरतमंद और वंचित परिवारों आमंत्रित किया जाएगा। रविंद्र संगीत, बंगाली नाटक, बाउल, अंत्यराक्षरी जैसे सांस्कृतिक आयोजन हर शाम होंगे।

- तमाल कांत घोष, महासचिव, पूजा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed