फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dumper crushes bike rider, dies

तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौत

Sun, 14 Mar 2021 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Dumper crushes bike rider, dies
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजमार्ग-8 स्थित नाहरपुर रूपा अंडरपास के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक के नीचे गिरने पर डंपर उसे कुचलते हुए निकल गया, जिससे सवार की मौत हो गई। मृतक के भतीजे की शिकायत पर गुरुग्राम सदर थाने में मामला दर्ज कर डंपर के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिला अंतर्गत गांव सुधारन पाडा निवासी सोहन सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह पालम विहार में आरओ वाटर सप्लाई करने का काम करता है। पिछले शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद वह अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे। मोटरसाइकिल उनके चाचा वीरेंद्र चला रहे थे जबकि वह पीछे बैठा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (दिल्ली जयपुर हाइवे) पर राजीव चौक के आगे नाहरपुर रूपा अंडरपास के पास वह पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह छिटककर दूर जा गिरे जबकि उनके चाचा डंपर के नीचे आ गए। इस दौरान डंपर चालक ने वाहन को रोकने की कोशिश नहीं की और उनके चाचा को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक डंपर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। शिकायत व डंपर के नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed