{"_id":"691b7abf5ab59d05280aaf43","slug":"dtpe-demolished-illegal-religious-place-built-in-the-society-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72464-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटी में बने अवैध धार्मिक स्थल को डीटीपीई ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटी में बने अवैध धार्मिक स्थल को डीटीपीई ने तोड़ा
विज्ञापन
लोगों ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया, भारी पुलिसबल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-85 की पिरामिड हाइट्स सोसाइटी में बने अवैध धार्मिक स्थल को डीटीपीई ने तोड़ दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया, जिसके बाद भारी पुलिसबल को मौके तक तैनात किया गया। पुलिसबल की मौजूदगी में इसे ध्वस्त कर दिया गया।
लोगों का कहना है कि बिल्डर की मनमानी पर रोक लगाने की बजाय अधिकारी भी उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी में एक मंदिर का निर्माण किया था, जिसे तोड़ने के लिए बिल्डर पहले आगे आया था। लोगों का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें फ्लैट बेचते वक्त मंदिर का स्थान भी बताया था लेकिन बिल्डर मंदिर का निर्माण करने में असफल रहा। सोमवार को तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान लोगों और पुलिस के बीच तनातनी का माहौल भी हो गया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर की तरफ से कुछ नुमाइंदे भी इस कार्रवाई के दौरान आए थे, जिन्होंने सोसाइटी निवासियों के साथ मारपीट करने का प्रयास भी किया। सोसाइटी निवासियों ने पुलिस को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। डीटीपीई का कहना है कि सोसाइटी में अवैध तरीके से निर्माण किया गया था। इसकी शिकायत मिली थी,जिस पर कार्रवाई की गई है।