फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drunk girl slaps soldier, 4 arrested

नशे में युवती ने सिपाही को जड़ा थप्पड़, 4 गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drunk girl slaps soldier, 4 arrested
गुरुग्राम। रातभर शराब पार्टी करने के बाद सुबह हंगामा करने वालों को शांत कराने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी की गई। ईआरवी पर तैनात सिपाही के बयान पर डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मणिपुर के मूल निवासी सोरितो टी यिमचुंगर, इकेलउंगबे, रसमयी पेमे और युवती रिमना हंगल न्यूमे के तौर पर हुई। सिकंदरपुर गांव में नार्थ ईस्ट मूल के तीन युवकों व एक युवती ने मिलकर पुलिस टीम से गाली गलौच कर मारपीट की। आरोप है कि चारों नशे में धुत होकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। डायल 112 पर आई सूचना के बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन, पुलिस को देखते ही आरोपी गालियां देने लगे और फिर एक युवती ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ईआरवी पर तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9.40 मिनट पर डायल 112 से सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि सिकंदरपुर गांव में पिलर नंबर 55 के साथ लगती गली में नीम चौक के पास एक युवती शराब पीकर हंगामा कर रही है। सूचना पर ईआरवी पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पाया कि तीन युवक और एक युवती आपस में झगड़ा कर रहे थे। चारों नशे में धुत थे। पुलिस टीम ने पूछा कि आपस में झगड़ा क्यों कर रहे तो आरोपी उन्हीं से गाली गलौच करने लगे। तभी युवती ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को धमकी दी और कहा कि यहां से जाओ वरना जान से मार देंगे। उसी समय सिकंदरपुर का रहने वाला राहुल यादव आया और बोला कि यह युवती मणिपुर की मूल निवासी है और मेरे मकान में किराये पर रहती है। इसके दोस्त यहां पार्टी करने आए हुए थे। रातभर शराब पीने के बाद सुबह यह आपस में हंगामा करने लगे। सिपाही को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाना में आरोपियों के खिलाफ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों की पहचान मणिपुर के मूल निवासी सोरितो टी यिमचुंगर, इकेलउंगबे, रसमयी पेमे और युवती रिमना हंगल न्यूमे के तौर पर हुई। चारों आरोपियों को डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed