फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drug injection supplier arrested

Gurugram News: नशे के इंजेक्शन सप्लाई वाला गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drug injection supplier arrested
हरियाणा नारकोटिक्स विभाग की टीम ने इंजेक्शन बेचने से पहले ही दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। हरियाणा नारकोटिक्स विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर पलवल रोड पर सोहना में नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी से काफी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिन्हें वह पलवल से सोहना बेचने के लिए आया था। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शहर थाना सोहना पुलिस को सौंप दिया है।

नारकोटिक टीम के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली पलवल की ओर से सोहना में प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने के लिए एक व्यक्ति पलवल रोड पर ट्रैक्टर की एजेंसी के पास खड़ा है। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और टीम ने चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। उससे पूछताछ की तो उसके पास 183 नशे के इंजेक्शन पकड़े गए जो कि ड्रग्स विभाग की ओर से प्रतिबंधित है। शहर थाना सोहना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी बेलख शहर पलवल को शहर थाना सोहना पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed