{"_id":"688f4ad088f72d7d1301776c","slug":"drizzling-rain-cold-winds-and-then-waterlogging-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63841-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ठंडी हवाएं, रिमझिम बारिश और फिर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ठंडी हवाएं, रिमझिम बारिश और फिर जलभराव
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, निगम फिर पड़ा कमजोर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में रविवार को बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, लेकिन जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही और रुक-रुक कर तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश से हुए जलभराव के सामने निगम एक बार फिर कमजोर पड़ गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब तीन डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिन तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे शहर में और भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
जलभराव बना समस्या
राहत के इस मौसम के बीच शहरवासी जलभराव की वजह से परेशान दिखे। खासतौर से निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की कमजोरियों के चलते जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हुईं। ओल्ड दिल्ली रोड, माता रोड, सेक्टर-5, 4, 9, बसई, राजेंद्र पार्क और शक्ति पार्क जैसे इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन
सड़कों पर लगा जाम
सड़कों पर भरे पानी की वजह से यातायात बाधित हो गया। शहर के कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। पैदल चलने वाले राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार बारिश के बाद यही हालात बनते हैं लेकिन प्रशासन सिर्फ कागजों में दावे करता है।