फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   drive through vaccination

ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत एंबियंस मॉल में लगा टीका

Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
drive through vaccination
गुरुग्राम। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत शनिवार को शहर के एंबियंस शॉपिंग मॉल में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शनिवार को भी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई और सिर्फ 45 साल से अधिक उम्र वालों को ही टीका लगाया गया। शनिवार को 300 में लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जबकि ड्राइव की शुरुआत के दौरान पहले दिन 200 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगाई गई थी।
विज्ञापन

कार में बैठे ही बैठे टीका लगवाने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रविवार को साइबर हब में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का आयोजन किा जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन की ही तरह शनिवार को भी सुबह 9 बजे से ही लोग अपनी-अपनी कार से एंबियंस मॉल परिसर में पहुंचने लगे थे, लेकिन टीकाकरण के लिए पार्किंग में तय समय से करीब 15 मिनट पहले ही प्रवेश दिया गया। अंडरग्राउंड पार्किंग की वजह से सीमित संख्या में लोगों को कार पार्किंग में प्रवेश दिया जा रहा था। हालांकि, देखते ही देखते पार्किंग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। बावजूद इसके टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से चलती रही और लोग एक-एक कर टीका लगवाकर निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मिनट तक किया इंतजार
कुछ लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। टीकाकरण के बाद लाभार्थियों ने मॉल की पार्किंग में 30 मिनट तक इंतजार किया और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या न होने पर लोग अपने घरों को रवाना हुए। एंबियंस मॉल की पार्किंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 9 बजे तक पहुंच गई थी। वहीं दोपहर 11:30 बजे के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह टीकाकरण स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
लाभार्थियों से बातचीत
टीकाकरण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग का यह बहुत ही अच्छा कदम है। प्रक्रिया काफी आसान है और मेरा मानना है कि इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। - आशा माथुर, लाभार्थी

टीका लगवाने की यह पूरी प्रक्रिया काफी अच्छी है। न तो कतार में लगना पड़ा और न ही कोई समस्या हुई। कार में बैठे ही बैठे टीका लगवा लिया, जल्दी ही घर भी चले जाएंगे। - अनिल वशिष्ठ, लाभार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed