{"_id":"6862da191b9d629bcc010f74","slug":"drinking-water-supply-improved-in-many-areas-including-dlf-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61191-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीएलएफ समेत कई इलाकों में सुधरी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीएलएफ समेत कई इलाकों में सुधरी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
चंदू बुढ़ेरा में चौथी यूनिट शुरू होने से कई कॉलोनियों में प्रेशर से पहुंच रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा नहरी पानी शोधन संयंत्र में चौथा 100 एमएलडी का संयंत्र शुरू होने से शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति सुधर गई है। जीएमडीए ने पानी की सप्लाई सेक्टर 81 से 115 और ओल्ड गुरुग्राम में बढ़ाई है। इससे डीएलएफ फेज एक, दो, तीन और चार के अलावा पालम विहार क्षेत्र समेत टेल वाली कई कॉलोनियां में पानी सप्लाई पहले से बेहतर हुई है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने चंदू बुढ़ेरा पेयजल संयंत्र में 100 एमएलडी का चौथा संयंत्र करीब 78 करोड़ की लागत से बनवाया है। जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा के कड़े निर्देशों पर इसे अप्रैल में शुरू किया गया। जीएमडीए ने शुरुआत 10 एमएलडी से की और 100 एमएलडी तक पूरी क्षमता के साथ चलाकर संयंत्र की जांच की चुकी है।
जीएमडीए पानी की मांग के अनुसार संचालन कर रहा है। फिलहाल 90 एमएलडी पानी शोधित कर सेक्टर 81 से 115 और ओल्ड गुरुग्राम में आपूर्ति बढ़ाई गई है। जीएमडीए के अनुसार पानी सप्लाई बढ़ने से इस बार टेल वाली कई कॉलोनियों में लोगों को पहले से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इससे न्यू गुरुग्राम और ओल्ड गुरुग्राम को सीधा लाभ पहुंचा। इसके अलावा डीएलएफ क्षेत्र और पालम विहार में पानी सप्लाई में सुधार आया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पानी की सप्लाई बढ़ने से इन क्षेत्रों से शिकायतें कम मिल रही हैं। इसके अलावा सेक्टर 21 में पानी की सप्लाई को जीएमडीए ने नगर निगम के साथ मिलकर ठीक कराया है, यहां पर ज्यादा परेशानी हो रही थी। जीएमडीए के सीईओ ने अभियंताओं को जल्द सेक्टर 72 बूस्टिंग स्टेशन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे शहर में पेयजल की सप्लाई में सुधार किया जा सके।
जीएमडीए के अनुसार बसई पानी शोधन संयंत्र में चंदू बुढ़ेरा से नहरी पानी की सप्लाई की गई, ताकि बसई संयंत्र से पानी सप्लाई में दिक्कतें न आने पाए। बता दें कि चंदू बुढ़ेरा संयंत्र में 100-100 एमएलडी के तीन संयंत्र लगे हुए हैं। नई यूनिट शुरू होने से प्लांट की क्षमता 400 एमएलडी हो गई है। चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र पर 65 किलोमीटर के एनसीआर चैनल के माध्यम से पानी पहुंचता है।
कई योजनाओं पर काम कर रहा जीएमडीए
जीएमडीए शहर के विकास को देखते हुए पेयजल को लेकर कई योजनाओं पर काम कर रहा है। इसके तहत चंदू बढ़ेरा संयंत्र में पांचवीं यूनिट पर काम चल रहा है, इसके इस साल बनकर तैयार होने की उम्मीद है। दूसरी ओर छठी यूनिट पर काम शुरू होने वाला है। इसके अलावा बसई में 100 एमएलडी का संयंत्र और तीन दिन पानी स्टोर करने के लिए टैंक बनाने की योजना है। इसका टेंडर जारी कर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं और मंजूरी के लिए हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी के पास भेजा जाना है। ऐसे में भविष्य की मांग को लेकर पानी संबंधी परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने पर काम चल रहा है।