{"_id":"6a5cbe9c1f4d297410060534","slug":"drainage-junction-in-sector-37d-to-be-strengthened-water-drainage-capacity-to-increase-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-94985-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-37डी में ड्रेनेज जंक्शन होगा मजबूत, बढ़ेगी जल निकासी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-37डी में ड्रेनेज जंक्शन होगा मजबूत, बढ़ेगी जल निकासी क्षमता
विज्ञापन
रामप्रस्थ के पास ड्रेनेज जंक्शन के सुधारीकरण में जुटा जीएमडीए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ सोसाइटी के पास प्रमुख ड्रेनेज जंक्शन को सुदृढ़ कर रहा है। यहां पुराने और जर्जर पाइप कल्वर्ट हटाकर बारिश के पानी निकासी में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि यह जंक्शन शहर की ड्रेनेज व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां लेग-3 ड्रेन, नव-निर्मित लेग-4 ड्रेन और मानेसर सीईटीपी चैनल एक साथ मिलते हैं। यहां बने तीन पुराने पाइप कल्वर्टों में कचरा, पेड़ों की टहनियां और अन्य मलबा फंसने से बरसाती पानी का प्रवाह बार-बार बाधित हो जाता था। उन्होंने बताया कि तीन में से दो पाइप कल्वर्ट हटाए जा चुके हैं, जबकि तीसरे को हटाने का कार्य जारी है। काम पूरा होने के बाद इस जंक्शन पर वर्षा जल का प्रवाह निर्बाध होगा। इससे ड्रेनेज क्षमता बढ़ेगी और भारी बारिश के दौरान जलभराव की संभावना कम होगी।
मीणा ने कहा कि जीएमडीए मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अवरोध हटाने का काम लगातार कर रहा है। मानसून से पहले लेग-1, लेग-2 और लेग-3 मास्टर ड्रेनों की सफाई पूरी कर ली गई थी, जबकि लेग-4 मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन भी इस मानसून में चालू कर दिया गया है। ड्रेनेज नेटवर्क के मिसिंग लिंक जोड़ने, नए सरफेस ड्रेन बनाने, महत्वपूर्ण ड्रेनेज जंक्शनों के सुधार और ड्रेनों से मलबा हटाने का कार्य भी जारी है।