{"_id":"68ffc753254aea0c38073db1","slug":"domestic-help-arrested-for-stealing-gold-chain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70645-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोने की चेन चोरी करने वाली आरोपी घरेलू सहायिका काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोने की चेन चोरी करने वाली आरोपी घरेलू सहायिका काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाने की पुलिस ने सोने की चेन चोरी करने वाली आरोपी घरेलू सहायिका को पंजाब के बरनाला से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी महिला से 74 हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला को 25 अक्तूबर को मामले में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपी महिला की पहचान बरनाला (पंजाब) की लाखी कॉलोनी निवासी कमलजीत कौर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बरनाला (पंजाब) की राही बस्ती में रह रही थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कमलजीत कौर शिकायतकर्ता के घर में सहायिका के तौर पर काम करती थी। कमलजीत कौर को शिकायतकर्ता की सोने की चेन देखकर लालच आ गया और उसने सोने की चेन चोरी की ली थी।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी महिला कमलजीत कौर ने पूछताछ में बताया कि उसने सोने की चेन चोरी करने के बाद एक अनजान व्यक्ति को 96 हजार रुपये में बेच दी थी। आरोपी महिला ने 22 हजार रुपये खर्च कर दिए हैं जबकि 74 हजार रुपये उससे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 10 अक्तूबर को एक महिला ने सुशांतलोक थाने में घरेलू सहायिका द्वारा सोने की चेन चोरी करने की शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर सुशांतलोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए सोने की चेन चोरी करने वाली घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है।