फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   district admistration alert from dengue disease

सप्ताह में एक दिन अपने घरों के आसपास भी करें सफाई

Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
district admistration alert from dengue disease
गुरुग्राम। जिला प्रशासन ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया। सिविल सर्जन ने जिलावासियों से सप्ताह में एक दिन अपने घर के आसपास सफाई करने की अपील की है। इसके अलावा पानी जमा नहीं करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि अभियान के तहत जिले में जांच के दौरान 2623 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया है। इस कारण इन घरों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा मच्छर जनित बीमारी के संदिग्ध और पुष्टि हुए मरीजों के घरों के आसपास दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इतना ही नहीं नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती मरीजों को नि:शुल्क प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को इनसे बचाव के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संदेश के होर्डिंग लगवाए गए हैं। पिछले 15 दिन में 8910 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाकर मलेरिया का परीक्षण किया गया है। जिला में अब तक डेंगू के 29 और मलेरिया के तीन केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed