फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District administration ready for accurate voter list; campaign begins today.

Gurugram News: सटीक वोटर लिस्ट के लिए तैयार जिला प्रशासन, अभियान आज से

Sun, 14 Jun 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
District administration ready for accurate voter list; campaign begins today.
आज से 14 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर मतदाता विवरण का सत्यापन करेंगे बीएलओ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान आज यानी 15 जून से शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून से 14 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे और निर्वाचन नामावली को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य करेंगे।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, स्थानांतरण से संबंधित मामलों का अद्यतन तथा आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन नामावली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सभी बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को भी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच बनाई जाए और कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी जाने..
: मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और हेल्पडेस्क स्थापित
: ईसीआईनेट एप से मिलेगी निर्वाचन सेवाओं की आसान सुविधा
: बीएलओ से संपर्क, फोटो अपडेट और फीडबैक की भी सुविधा
: भ्रामक खबरों तथा अफवाहों पर रहेगी कड़ी नजर


महत्वपूर्ण तिथियां

: घर-घर सर्वेक्षण और गणना फॉर्म भरना : 15 जून से 14 जुलाई तक
: मतदान केंद्रों का युक्तीकरण : 14 जुलाई
: प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन : 21 जुलाई
: दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि : 21 जुलाई से 20 अगस्त तक
: दावे-आपत्तियों का निपटारा : 21 जुलाई से 18 सितंबर तक
: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 22 सितंबर

ये कागज तैयार रखें

: सरकारी कर्मचारी का विभागीय पहचान पत्र या पेंशन आदेश किसी
: सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन की ओर से जारी पहचान पत्र या दस्तावेज (1989 से पहले का) सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी
: जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट स्कूल, विश्वविद्यालय या शैक्षणिक प्रमाणपत्र
: स्थायी पता प्रमाण पत्र वन अधिकार प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र
: (ओबीसी, एससी, एसटी) आधार कार्ड राज्य सरकार या स्थानीय
: आवंटन का प्रमाण राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो)
: सरकारी निकाय का परिवार रजिस्टर सरकार की ओर से भूमि/भवन के

मतदाताओं के लिए जरूरी सलाह

- निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से समय पर गणना फॉर्म भरने, दस्तावेजों की जांच करवाने, फॉर्म की स्थिति की निगरानी करने तथा घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है। मतदाता मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम की पुष्टि भी अवश्य करें।
- यदि घर पर सर्वेक्षण के दौरान मतदाता उपलब्ध नहीं होता है तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 के बीच संबंधित मतदान केंद्र पर फॉर्म जमा करा सकता है। मतदाताओं को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ संपर्क कर सकें।
- यदि किसी मतदाता का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिलता है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। गणना फॉर्म जमा होने और जांच के बाद पात्र पाए जाने पर उसका नाम सूची में शामिल किया जाएगा।

- बीएलओ जो भी गणना फार्म देगा उसे भरने के बाद जमा कराना जरूरी है। जो व्यक्ति फार्म जमा नहीं कराएगा उसका नाम मतदाता सूची में नहीं आएगा।
-----------------------------------
जिला प्रधान पंकज डावर ने संगठन की एकजुटता पर जताया भरोसा
गुरुग्राम। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुग्राम जिला कांग्रेस संयोजक बिजेंद्र रंगा ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने उनका स्वागत किया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका, बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और फर्जी नाम हटवाने के लिए चलाए जाने वाले अभियान पर चर्चा की गई। बिजेंद्र रंगा ने कहा कि एसआईआर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जांचने और आवश्यक संशोधन कराने के लिए जागरूक करें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम में पार्टी संगठन पहले से सक्रिय है और अब इसे और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। एसआईआर अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे और लोगों को मतदाता सूची के प्रति जागरूक करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed