फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Discussion on new labor reforms in Haryana

Gurugram News: हरियाणा में नए श्रम सुधारों पर हुआ मंथन

Sun, 08 Mar 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Discussion on new labor reforms in Haryana
एनएचआरडी नेटवर्क ने हरियाणा श्रम विभाग के साथ श्रम सुधारों पर आयोजित किया सत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनएचआरडी नेटवर्क ने हरियाणा सरकार के श्रम विभाग के सहयोग से नए श्रम कोड और सुधारों के क्रियान्वयन पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एनसीआर और राजस्थान क्षेत्र के 150 से अधिक एचआर विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव रंजन, आईएएस, प्रधान सचिव, श्रम विभाग ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के साथ-साथ श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नई श्रम संहिताओं के तहत पारंपरिक निरीक्षण आधारित व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए एक सहज, पारदर्शी और सुगम अनुपालन व्यवस्था विकसित की जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में हरियाणा के अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया और होंडा, हुंडई और डीसीएम श्री राम जैसे प्रमुख समूहों के एचआर प्रमुखों ने श्रम कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने विश्वास जताया कि ये सुधार भविष्य के कार्यबल के लिए एक मजबूत और सुरक्षित आधार तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed