फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Discussion on children's education in PTM

Gurugram News: पीटीएम में बच्चों की पढ़ाई पर हुई चर्चा

Fri, 07 Jul 2023 08:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 07 Jul 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Discussion on children's education in PTM
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल जैकबपुरा में आयोजित पीटीएम में उप​स्थित अ​भिभावक।
पीटीएम में बच्चों की पढ़ाई पर हुई चर्चा
विज्ञापन

- शिक्षकों ने अभिभावकों को दी गृह कार्य, खेलकूद व अन्य गतिविधियों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक स्कूलों में शुक्रवार को अभिभावक अध्यापक बैठक (पीटीएम) में बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। पीटीएम में गर्मियों की छुट्टियों के गृह कार्य को लेकर शिक्षकों ने अभिभावकों से रिपोर्ट ली। एक से 30 जून तक हुई गर्मियों की छुट्टियों में अबकी बार बच्चों को अलग से गृह कार्य दिए गए थे। इसमें बच्चों के व्यवहार का भी आकलन इस रिपोर्ट में किया गया।

स्कूलों में आयोजित पीटीएम में अधिकतर बच्चों के अभिभावक पहुंचे। पीटीएम में अभिभावकों ने खुद बताया कि बच्चों ने गर्मियों की छुट्टियों में क्या-क्या कार्य किए, उनका व्यवहार कैसा रहा, पढ़ाई में बच्चों ने कितना समय दिया, छुट्टियों के दौरान बच्चों ने कितना पाठ्यक्रम पढ़ा व सीखा की रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। शिक्षा विभाग ने एक प्रोफार्मा जारी किया था, जिसमें पूछे गए सवालों का जवाब अभिभावकों को प्रोफार्मा में भरना था। पीटीएम के दौरान यह प्रोफार्मा अभिभावकों ने शिक्षकों को सौंपा। इस प्रोफार्मा के माध्यम से अभिभावकों ने ही अपने बच्चों का आकलन किया है। इससे अभिभावकों को जानकारी हुई कि उनके बच्चे पढ़ाई में कैसे हैं और उन पर कितना ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


अबकी बार छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के बच्चों को खास गृह कार्य दिया गया था। बच्चों को पाठ्यक्रम रटना नहीं, बल्कि सामाजिक तौर पर चीजों को समझना था। छात्रों के सामान्य ज्ञान, घरेलू कामकाज में सहभागिता, दैनिक प्रयोग वाली वस्तुओं व घरेलू उत्पादकों के पहचान करने की क्षमता समेत अन्य कार्यों की रिपोर्ट और जानकारी ली गई। बच्चों ने मौसम की स्थिति में बदलाव को देखा, बिजली मीटर की रीडिंग नोट करना, परिवार के सदस्यों के फोन नंबर याद रखना, मसालों व अन्य उत्पादों की पहचान करना, विभिन्न ब्रांड व उनके लोगो, घरेलू कामों में परिवार के सदस्यों की मदद करना समेत अन्य चीजें शामिल रही। पीटीएम में इन विषयों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि जिले के सभी राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पीटीएम हुई। पीटीएम में शिक्षकों ने बच्चों के बारे में अभिभावकों से चर्चा की। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आह्वान किया, ताकि स्कूल के साथ-साथ घरों पर भी बच्चों की पढ़ाई सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed