फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dirty water

निगम की लापरवाही के कारण 200 घरों में घुस रहा बारिश का पानी

Fri, 24 Jan 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
dirty water
गुरुग्राम। नगर निगम इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आरडी सिटी कॉलोनी के करीब 200 घरों में सीवर का पानी घुस रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने कार्य में लापरवाही करते हुए सड़क के स्तर की बिना जांच के ही निर्माण कर दिया। अब सड़क कॉलोनी में बने मकानों से करीब आठ इंच ऊपर हो गई है। सड़क घरों के दरवाजे से ज्यादा ऊपर होने के चलते सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कई दफा शिकायत करने के बाद भी जब लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार को कॉलोनी के लोगों ने मुख्य अभियंता रमन यादव के कार्यालय का घेराव कर दिया। मुख्य अभियंता की ओर से जल्द समस्या का सामधान करने के आश्वान के बाद लोगों ने चेतावनी देते हुआ कहा कि जल्द ही उनकी समस्या का सामधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए सचिव निहाल सिंह व प्रवीन यादव ने बताया कि सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी के गेट नंबर दो से आर्टिमिस अस्पताल तक नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण किया गया था, लेकिन निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते वहंा किसी ने भी एचएसवीपी की सड़क का बिना लेवल जांच के ही सड़क का निर्माण कर दिया। निगम की ओर से बनाई गई सड़क पूरी कॉलोनी की सड़क से करीब आठ इंच ऊंची है। सड़क ज्यादा ऊंची होने के कारण अब सीवर का पानी लोगों को घरों में घुस रहा है। बारिश का पानी भी अभी तक रूका हुआ है। पूरी सड़क पर करीब 200 मकान बने हुए हैं। लोगों ने अपनी समस्या का समाधान नहीं होते देख शुक्रवार को सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में मुख्य अभियंता रमन शर्मा के कार्यालय का सैकड़ों ने घेराव कर दिया। इसके बाद मुख्य अभियंता रमन शर्मा ने लोगों की समस्या सुनी और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का लोगों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed