फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Directorate of Education changed the timing of schools

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

Tue, 22 Jun 2021 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Education changed the timing of schools
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर आदेश जारी किए हैं, जिसके अनुसार अब शिक्षकों को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक स्कूलों में मौजूद रहना होगा। जबकि अब तक शिक्षकों को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना था। वहीं प्रदेश सरकार के आदेशानुसार शिक्षकों की रोस्टर नीति को खत्म करके पूरे स्टाफ को स्कूलों में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में नामांकन अभियान और मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनजर स्कूलों की समय अवधि को बढ़ाया गया है। सभी शिक्षक स्कूल समय के दौरान इन चैनलों पर अपनी कक्षा विषय का प्रसारण देखेंगे और अपने छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, सुनिश्चित करना होगा कि सभी शिक्षकों की दैनिक हाजिरी अवसर ऐप पर लगे। शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर आदेश जारी किए है। बुधवार से शिक्षकों को निदेशालय की ओर से तय किए गए शेड्यूल के अनुसार स्कूलों में उपस्थित रहना होगा और स्कूलों के नामांकन एवं प्रशासनिक कार्यों को समुचित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की सहायता से कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत अवसर मोबाइल ऐप, जिओ टीवी मोबाइल ऐप पर और दूरदर्शन के माध्यम से पहली से 12वीं के छात्रों के लिए चैनलों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। इसमें उत्कर्ष द्वारा एजुसेट के चैनलों पर पहली कक्षा 12वीं तक विषय वार प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का अवलोकन सभी शिक्षकों द्वारा भी किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि स्कूलों के समय के बारे में सभी शिक्षकों का अवगत कराया गया है। ऐसे में बुधवार से सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शिक्षकों को स्कूलों में उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed