फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DHBVN alert to maintain power supply during rains

Gurugram News: बारिश में बिजली आपूर्ति बहाल रखने के लिए डीएचबीवीएन सतर्क

Sun, 14 Jun 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
DHBVN alert to maintain power supply during rains
बादशाहपुर। उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आंधी, बारिश और खराब मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण यदि कहीं बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन




प्रबंध निदेशक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र से बिजली बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित टीमें तत्काल मौके पर पहुंचें और मरम्मत कार्य शुरू करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सामान्य बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन




वहीं, सभी सर्कलों में बिजली व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पोल, कंडक्टर, ट्रांसफार्मर और अन्य जरूरी उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहना चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरम्मत कार्य में देरी न हो। यदि किसी क्षेत्र में सामग्री की कमी है तो उसकी जानकारी तुरंत मुख्यालय को भेजी जाए जिससे समय रहते आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed