फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhartiputra's condition stable Political veterans arrived to know the condition of Netaji admitted in ICU

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक: हेल्थ बुलेटिन जारी, अखिलेश यादव और परिजन अस्पताल में मौजूद

Thu, 06 Oct 2022 03:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 03:53 PM IST
सार

सपा संरक्षक मुलयम सिंह की हालत स्थिर बनी हुई हुई है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी में लगी है। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला को बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद मंगलवार की रात मेदांता में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Dhartiputra's condition stable Political veterans arrived to know the condition of Netaji admitted in ICU
अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर है। गुरुवार दोपहर को जारी उनके हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं। यूपी के सीएम अखिलेश यादव और परिवार के तमाम लोग अस्पताल में मौजूद है। मुलायम सिंह के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं । इसी बीच एक समर्थक अस्पताल पहुंचा और नेताजी के बारे में बात करते हुए रोने लगा। जानकारी होने पर अखिलेश यादव ने उसको समझाते हुए कहा कि रो मत नेताजी ठीक हो जाएंगे। 

विज्ञापन


बुधवार देर शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सपा संरक्षक का हाल जानने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुलायम सिंह के साथ-साथ हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला का भी हाल जाना। बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद चौटाला को मंगलवार की रात मेदांता में भर्ती कराया गया था। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के हाल जानने के बाद कहा कि नेता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे जल्दी निरोग हो जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह का हालचाल जानने गए थे। तेजस्वी ने कहा उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार है। वह सीसीयू में हैं। 

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से उनके सेहत को लेकर बातचीत की। मुलाकात के बाद सीएम खट्टर ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं। साथ ही उन्होने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी यहां भर्ती हैं। मैंने उनसे भी मुलाकात की है। मालूम हो कि मुलायम सिंह की तबीयत पिछले कई महीनों से खराब है। रविवार को उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी तभी मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed