फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   deputy CM in gurugram, people tells their problem to him

केंद्र के तीन अध्यादेशों पर कांग्रेस कर रही भ्रामक प्रचार : दुष्यंत

Sun, 13 Sep 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
deputy CM in gurugram, people tells their problem to him
केंद्र के तीन अध्यादेशों पर कांग्रेस
विज्ञापन

कर रही भ्रामक प्रचार : दुष्यंत
पटौदी के भोड़ा कलां में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उमुख्यमंत्री ने कहा, पीपली की घटना निंदनीय
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/पटौदी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन अध्यादेशों के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन अध्यादेशों पर भ्रामक प्रचार कर रही है। वह लोगों को गुमराह कर रही है कि इन तीन कृषि अध्यादेशों से किसानों को बहुत नुकसान होगा, जबकि इसके विपरीत इन अध्यादेशों से किसानों की बचत पहले से भी ज्यादा होगी और हमारा मंडी सिस्टम भी धराशायी नहीं होगा।
उपमुख्यमंत्री ने रविवार को पटौदी इलाके भोड़ा कलां में निवासियों की समस्याएं सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने पीपली घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि वहां उन लोगों के विरुद्ध जांच होनी चाहिए, जिन्होंने पहले रोका और फिर उन्हीं ने अनुमति देने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोई अध्यादेश जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के मुताबिक, किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उसी तरह खरीदी जाती रहेगी, जैसे अब तक खरीदी जा रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि बार-बार सरकार सरसों और नरमे आदि फसलों की खरीद के लिए निजी व्यापारियों के पीछे जाती थी और उन्हें मान्यता देती थी। इन अध्यादेशों में ऐसे लोगों को छूट दी गई है कि वे मंडी एरिया से बाहर फसल खरीदते और बेचते हैं तो मार्केट फीस के अंतर्गत ही काम करना पड़ेगा। इससे किसान को कोई नुकसान नहीं होगा। उनकी फसल एमएसपी पर खरीदनी सुनिश्चित की जाएगी। उनके साथ जजपा नेता अनंतराम तंवर, राजेश सूटा, दलबीर धनखड़, कंवर सिंह कलवंडी, अजय गुलिया, महेश चौहान, ऋषिराज राणा, शैलेश खटाना, दीपचंद चेयरमैन, राजेश बलेवा, संदीप कुंडु, भारत नंबरदार, फूल सिंह सैनी, दलीप सरपंच मऊ, मनोज बंधवाड़ी, संतलाल जौत्रीवाल, सुनीता कटारिया, पवन धनकोट, कुलदीप गढ़ी , तेजू ढोरका, प्रमोद साढराणा, वीरेश हंस, रामप्रसाद रोहिल्ला आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों को मदद दिलाने की मांग
गुरुग्राम/पटौदी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को पटौदी दौरे के विशेष सहायक एवं राजनीतिक सलाहकार महेश चौहान के निवास पर इलाके के लोगों की समस्याएं सुनीं। करीब दो सौ लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपमुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लोगों ने पंचायतों को मदद दिलाने की मांग की। इसके अलावा, युवाओं को कंपनियों में रोजगार दिलाने की पहल करने का आग्रह किया। भोड़ाकलां में सीवरेज का काम जल्द शुरू कराने की अपील की। घोषगढ मार्ग पर नाला बनाने की मांग प्रमुख थी। इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भोड़ाकलां में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक गंगाराम के पोते के स्वर्गवास पर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed