{"_id":"64b6e05bfe5fbafa69075d44","slug":"deputy-chief-minister-dushyant-chautala-in-gurugram-today-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10020-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली कटौती से सूरत नगर फेज-एक के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली कटौती से सूरत नगर फेज-एक के लोग परेशान
Wed, 19 Jul 2023 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सूरत नगर फेज -1 के लोगों ने शिकायत की है कि उनके इलाके में काफी बिजली कटौती हो रही है। जबकि पड़ाेस की कॉलोनी राजेंद्रा पार्क में इतनी बिजली नहीं जाती है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश तंवर ने बताया कि हमारे इलाके को पिछड़ा इलाका बनाकर रखा गया है। रोजाना 4-5 घंटे बिजली कटौती हो रही है। अगर बारिश हो तो सबसे पहले सूरत नगर की बिजली काटी जाएगी। लोड बढ़ेगा तो सबसे पहले सूरत नगर की बिजली जाएगी। हमारे इलाके को लेकर डीएचबीवीएन बिल्कुल उदासीन है। एक ही समय में हमारे यहां बिजली नहीं रहती है और पड़ोस के राजेंद्रा पार्क की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट जल रहीं होती हैं। बिजली कटौती से खास तौर पर बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कत आ रही हैं।