फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dense fog wreaks havoc in Pataudi; vehicles seen crawling

पटौदी में घने कोहरे का कहर : रेंगते नजर आए वाहन

Tue, 03 Feb 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Dense fog wreaks havoc in Pataudi; vehicles seen crawling
रेलगाड़ियों का शेड्यूल चरमराया...चेतक और रानीखेत सहित 14 ट्रेनें घंटों हुईं लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। शहर में मंगलवार सुबह 11 बजे तक दृश्यता बेहद कम रहने के कारण जहां सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग की रेलगाड़ियों का शेड्यूल पूरी तरह चरमरा गया।

कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 11 बजे के बाद जब धुंध छंटनी शुरू हुई, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि घने कोहरे के कारण मंगलवार को रेवाड़ी-दिल्ली रूट की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। इससे दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन



इसके अलावा डीएमयू और अन्य पैसेंजर गाड़ियां भी 25 से 31 मिनट की देरी से चलीं। दोपहर बाद दृश्यता में सुधार होने पर ही रेलवे और सड़क यातायात ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed