{"_id":"61647a5e8ebc3e57891e5ccb","slug":"dengue-confirmed-in-the-highest-number-of-12-patients-in-a-day-so-far-gurgaon-news-noi609886822","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
गुरुग्राम। मौसम में बदलाव व प्रदूषण में बढ़ोतरी के साथ ही अस्पतालों में बुखार व डेंगू के मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी जिले में इस वर्ष के एक दिन में डेंगू के अब तक के सर्वाधिक 12 नए मरीज आए, जबकि मलेरिया के दो नए केस रहे। यानी अब डेंगू रोगियों की कुल संख्या 126 हो गई है। वहीं, जांच के लिए पिछले 24 घंटे में 89 नमूने लिए गए हैं।
जिले के निजी व नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसमें से सर्वाधिक संख्या बुखार व डेंगू के लक्षणों वाले लोगों की है। सोहना, पटौदी, मानेसर, फर्रूखनगर के ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी रोजाना बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, विकासखंड मुख्यालयों में स्थित उपमंडल व नागरिक अस्पतालों में बुखार के मरीजों की कतार देखने को मिल रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या पिछले पखवाड़े भर में तेजी से बढ़ी है। पिछले 15 दिनों में ही डेंगू के करीब 90 मरीज आए हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश का निजी अस्पतालों में ही इलाज चल रहा है।
अब तक 2199 नमूनों की जांच
बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में हाउस टू हाउस सर्वे अभियान चला रहा है तो रैपिड फीवर टीम मास सर्वे भी कर रही है। इसके तहत बुखार के लक्षणों वाले मरीजों से जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसके तहत 388889 घरों की जांच की जा चुकी है। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम ने सोमवार को 13560 घरों की जांच की। इसमें शहरी क्षेत्र के 5840 घर शामिल हैं जबकि ग्रामीण इलाके के 7720 घरों को कवर किया गया है। वहीं अब तक जिले में डेंगू के लक्षणों वाले 2199 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें से जांच के बाद 126 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि जिले में अब तक डेंगू से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।