फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demonstration of buyers outside the society for refusing to give flats

Gurugram News: फ्लैट देने से इंकार करने पर खरीदारों का सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of buyers outside the society for refusing to give flats
फोटो -
विज्ञापन


बिल्डर के दिवालिया होने के बाद दूसरी कंपनी ने प्रोजेक्ट को किया है टेकओवर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम । सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी के बाहर खरीदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि सोसाइटी का निर्माण करने वाले बिल्डर के दिवालिया होने के बाद रेज्यूलेशन प्रक्रिया के दौरान 400 से अधिक खरीदारों को बेघर कर दिया गया। राजेन्द्र शर्मा, डॉ. अंजना आनंद, माधवी ने कहा कि केजीके धूत कंपनी और आईआरपी की मिलीभगत से क्लेम प्रक्रिया में खरीदारों को जानकारी नहीं दी गई। जिसके चलते खरीदार अपने फ्लैटों को क्लेम नहीं कर सके। अब उन्हें फ्लैट देने से मना किया जा रहा है।

वर्ष 2012-13 में फ्लैट बुक किए गए थे। खरीदारों को वर्ष 2016 तक फ्लैट मिलने थे। इसके लिए 100 प्रतिशत भुगतान भी बिल्डर को कर चुके हैं। खरीदारों को पता चला कि केजीके धूत कंपनी ने प्रोजेक्ट टेकओवर कर लिया है। बिल्डर कंपनी दिवालिया हो चुकी है। लेकिन खरीदारों के पते, मोबाइल, व्हाट्सएप व अन्य किसी माध्यम से कोई जानकारी नहीं दी गई। कोविड के दौरान दो ऐसे अखबारों में विज्ञापन दिए गए, जिन्हें कोई नहीं पढ़ता। आईआरपी और केजीके धूत कंपनी की मिलीभगत से सैकड़ों खरीदारों के पैसे हड़पने का काम किया जा रहा है। ऐसे में मेहनत से कमाए हुए पैसों से खरीदे गए फ्लैट को पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed