फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for construction of underpass in Pachgaon in Mahapanchayat, otherwise warning of highway jam

Gurugram News: महापंचायत में पचगांव में अंडरपास बनाने की मांग, नहीं तो हाईवे जाम की चेतावनी

Mon, 11 Aug 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of underpass in Pachgaon in Mahapanchayat, otherwise warning of highway jam
लोगों ने अंडरपास निर्माण के बाद टोल को पचगांव शिफ्ट करने की बात कही
विज्ञापन

एनएचआई के परियोजना निदेशक ने कहा-अंडरपास बनाने की है योजना
खेड़की दौला टोल को पचगांव में किया जाएगा शिफ्ट, बन रहा 12 लेन का टोल प्लाजा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित पचगांव चौक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर रविवार को 62 गांवों के सरपंच और पंच की महापंचायत हुई। लोगों ने कहा कि अंडरपास बनाने की मांग पूरी नहीं हुई तो वे हाईवे जाम करेंगे। होशियार सिंह सूबेदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंडरपास बनाने को लेकर विधायक विमला चौधरी को ज्ञापन दिया गया। पहले चौक पर फ्लाईओवर प्रस्तावित था और अब खेड़की दौला टोल को पचगांव में शिफ्ट करने की योजना है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया तो टोल प्लाजा नहीं बनने देंगे। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक ने कहा कि चौक पर अंडरपास बनाने की योजना है। इसके लिए सर्वे किया जाएगा।
महापंचायत में पचगांव चौक पर प्रशासन से अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की मांग की गई ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। अंडरपास नहीं होने के कारण आए दिन लोग यहां पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि सरकार ने मांग नहीं सुनी तो दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करेंगे। महापंचायत 62 गांवों की ओर से बुलाई गई थी। बैठक में पटौदी से विधायक विमला चौधरी भी मौजूद थीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अंडरपास बनवाया जाएगा। साथ ही आसपास के गांव वालों को टोल फ्री कराया जाएगा। बोहरा कलां बावनी के अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि पंचायत की तरफ से जो फैसला लिया जाता है, सरकार उस हिसाब से काम करती है तो उनके साथ है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो हाईवे को जाम करेंगे।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने कमेटी बनाई
आसपास के गांवों के लोगों ने अंडरपास बनाने के लिए कमेटी गठित की है। उन्होंने कहा कि यहां पर टोल प्लाजा नहीं बनाया जाना चाहिए। कमेटी ने विधायक विमला चौधरी को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले के लिए एक कमेटी बनाई गई और एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रशासन को देगी। इस महापंचायत में कुकडौला, फाजिल वास, ग्वालियर, चांदला, डूंगरवास, राठीवास बोहड़ा कला, कासन, बिनौला, बिस्सर, खेड़की, बाघनकी अन्य गांवों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचगांव टोल प्लाजा का काम प्रभावित
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) खेड़कीदौला टोल को पचगांव में शिफ्ट करने के लिए काम कर रहा है। ग्रामीणों के विरोध के कारण काम प्रभावित हो रहा है। एनएचएआई का कहना है कि इस बारे में प्रशासन को सूचना दे दी गई है। पचगांव में मल्टी लेवल फ्री फ्लो टोल कलेक्शन (एमएलएफएफ) आधारित टोल बनाया जाना है। इसके लिए जीएमडीए ने पचगांव में करीब 28 एकड़ जमीन एनएचएआई को दिया है। यहां पर 12 लेन का टोल बनेगा। स्थानीय वाहनों के लिए एक-एक लेन अलग से होगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि पचगांव में दिल्ली (सराय काले खां) और एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ कॉम्प्लेक्स) के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर प्रस्तावित है। इस कॉरिडोर को देखते हुए टोल पर काम हो रहा है। पहले यहां पर फ्लाईओवर प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed