{"_id":"663029f7c720aa894f0aa884","slug":"demand-for-action-against-municipal-corporation-in-case-of-death-of-entrepreneur-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30014-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उद्यमी की मौत मामले में नगर निगम पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उद्यमी की मौत मामले में नगर निगम पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सीवेज की सफाई के लिए खड़ी गाड़ी के कारण हुई थी दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शनिवार रात सोहना रोड पर वाटिका अंडरपास के पास आईएमटी मानेसर के 32 वर्षीय उद्यमी अभिनव शर्मा की कार बुरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। रविवार की रात शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर आईएमटी मानेसर उद्योग संघ ने शोक प्रकट किया है और नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आईएमटी मानेसर उद्योग संघ के महासचिव मनोज त्यागी ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए नगर निगम पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अभिनव शर्मा शनिवार रात 10.30 बजे आईएमटी मानेसर स्थित अपनी फैक्ट्री से मालिबू टाउन स्थित अपने घर जा रहे थे। वाटिका चौक के पास जैसे ही वे अंडरपास से निकले, नगर निगम की सीवेज की सफाई की गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी के कारण दुर्घटना हुई है। सीवेज की सफाई के लिए जब गाड़ी खड़ी होती है, तो वहां तीन से चार लोग होते हैं ताकि वे पीछे से रास्ते पर बैरिकेडिंग बनाकर रोक सके। उस गाड़ी पर केवल ड्राइवर था। अन्य कोई कर्मचारी नहीं था। इसके अलावा न रेड लाइट थी न बैरिकेडिंग की गई थी। यह सफाई कांट्रेक्टर की लापरवाही है। नगर निगम और कांट्रेक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की लापरवाही आगे भी किसी की जान ले सकती है।