फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dead body of youth found under Dwarka Expressway, fear of murder

Gurugram News: बदायूं के ध्यानार्थ

Mon, 14 Aug 2023 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found under Dwarka Expressway, fear of murder
द्वारका एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

पास के ही फार्म हाउस में काम करता था युवक, सिर और पैर पर चोट के निशान


उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला था युवक, परिवार के साथ एक साल पहले यहां आया था


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे के नीचे सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवक के सिर और पैर पर चोटों के निशान हैं। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सेक्टर दस थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने भी लिए हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजे सेक्टर 10 थाना पुलिस को द्वारका एक्सप्रेस-वे के नीचे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मरने वाला एक फार्म हाउस में काम करता है। जिसका नाम अमन है और आयु 29 साल के लगभग होगी। वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। एक साल से अपने परिवार के साथ पास के फार्म हाउस में मजदूरी करता है। शव की पहचान के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। रविवार की रात को नौ बजे घर से निकला था। जिस तरह से शरीर पर चोट के निशान मिले हैं उससे परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed