{"_id":"677eb7d168504fbe7b07625c","slug":"dead-body-of-old-man-found-in-suspicious-condition-on-mountain-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100367-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पहाड़ पर संदिग्ध हालत में मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पहाड़ पर संदिग्ध हालत में मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कार्रवाई में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत गांव पीपाका पट्टी के पहाड़ पर एक व्यक्ति का शव मिला है, जो बुधवार सुबह हर रोज की तरह बकरी चराने के लिए घर से निकला था। ग्रामीण और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव के सरपंच सहजाद ने बताया कि ईदु ( 65) हर रोज की तरह अरावली क्षेत्र में बकरियां चराने के लिए घर से जाते थे। बुधवार की सुबह भी वह बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में उसकी बकरियां हर रोज की तरह वापस घर पहुंचीं लेकिन ईदु नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर बाद अरावली पहाड़ क्षेत्र में खून से लथपथ ईदु का शव मिला। उनके शरीर और गर्दन पर चोट के गंभीर निशान थे। ग्रामीणों ने उन्हें घायल समझते हुए उठाकर उपचार के लिए सोहना अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि ईदु पर हमलाकर हत्या की गई है। सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है।