फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DAV School, Sector-49, wins first place in science drama competition.

Gurugram News: विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल सेक्टर-49 प्रथम

Wed, 07 Oct 2026 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
DAV School, Sector-49, wins first place in science drama competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला स्तरीय नॉर्दर्न इंडिया विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता राजकीय उच्च विद्यालय, 4/8 मरला में आयोजित हुई। इसका विषय ‘विज्ञान एवं समाज’ रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विद्युत वाहन, अंतरतारकीय आवास और महासागरों के संरक्षण जैसे विषयों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। डीएवी स्कूल सेक्टर-49 की टीम ने ‘महासागरों को बचाएं, पीढ़ियों को सुरक्षित रखें’ विषय पर प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। केआईआईटी, मारुति कुंज, भोंडसी की टीम ने ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर प्रस्तुति देकर दूसरा और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने विजेता विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान नाटक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने का अवसर देते हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र लोहचब और जिला गणित विशेषज्ञ बलवान बाना ने भी प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रथम स्थान प्राप्त टीम राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed