फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dalit youth attacked by nine boys in Gurugram urinated on his face

दलित युवक पर हमला: गुरुग्राम में नौ लड़कों ने मिलकर पीटा, मुंह पर की लघुशंका; शिवम के साथ रहने की दी सजा!

Sat, 25 Oct 2025 06:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 06:35 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान जाटौला गांव निवासी अंकित, हिमांशु, पवन, योगेश व अंश, हेलीमंडी निवासी आशू, फर्रुखनगर निवासी अभय और रेवाड़ी के कंवाली गांव निवासी रचित के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पीड़ित के मुंह पर एक लड़के द्वारा पेशाब करने की बात पर पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है। 

विज्ञापन
Dalit youth attacked by nine boys in Gurugram urinated on his face
गुरुग्राम में दलित युवक संग मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत जाटौला गांव में गुरुवार की देर शाम प्लॉट में बैठे दलित युवक के साथ कई युवकों ने मारपीट की। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी युवकों द्वारा जातिसूचक शब्द बोलने और एक युवक द्वारा मुंह पर पेशाब करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

'तू शिवम के साथ बहुत रहता है'
जाटौला गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार की देर शाम करीब 7.30 बजे अपने प्लॉट में बैठा था। इसी दौरान जाटौला गांव के साहिल राजपूत, अंकित यादव व आशू स्वामी सहित चार-पांच लड़के बाइकों पर सवार होकर आए। लड़कों ने आते ही कहा कि तू शिवम के साथ बहुत रहता है। इसी दौरान साहिल ने उसकी कमर पर डंडा मार दिया और इसके बाद अन्य लड़कों ने भी उसके साथ थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक के उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में एक नाबालिग
पीड़ित उन लड़कों से छूटकर अपने घर की ओर भागा तो उसका पीछा किया। घर में घुसकर भी उसके साथ मारपीट करते हुए युवक व उसके परिवार वालों को मारने की धमकी दी। जब गली में भीड़ एकत्रित होने लगी तो वे लड़के मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने फर्रुखनगर थाने में एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।  

विज्ञापन

पेशाब के आरोप पर जवाब देने से बच रही पुलिस
आरोपियों की पहचान जाटौला गांव निवासी अंकित, हिमांशु, पवन, योगेश व अंश, हेलीमंडी निवासी आशू, फर्रुखनगर निवासी अभय और रेवाड़ी के कंवाली गांव निवासी रचित के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पीड़ित के मुंह पर एक लड़के द्वारा पेशाब करने की बात पर पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि यह आरोप सही या गलत हैं। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों के युवकों के बीच किसी रंजिश या लड़ाई-झगड़े को लेकर भी जांच कर रही है। 

पुलिस का बयान
दलित युवक से मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही गहनता से जांच की जा रही है ताकि मामले की तह तक जाया जा सके। पीड़ित और आरोपियों की बीच रंजिश को लेकर भी छानबीन की जा रही है। - सुखबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (पटौदी), गुरुग्राम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed