फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Daily cases started scaring again, 298 new patients found

फिर डराने लगा दैनिक मामले, 298 नए मरीज मिले

Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Daily cases started scaring again, 298 new patients found
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। इसी क्रम में नए साल के पहले दिन भी कोरोना के 298 नए मरीज आए जबकि 46 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1149 पर पहुंच गया। इसमें से 9 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 1140 मरीज होम आइसोलेट हैं। वहीं, दूसरी तरफ ओमिक्रॉन का भी एक नया मरीज आया।
विज्ञापन

इसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इसमें से 6 मरीज सक्रिय हैं जबकि 29 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इसके बावजूद जिले में कोरोना बचाव नियमों का कहीं पर भी पालन नहीं किया जा रहा है। सार्वजनिक जगहों पर न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 22 दिसंबर के बाद से जिले में रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 23 मई को एक दिन में सर्वाधिक 309 मरीज आए थे।
विज्ञापन

5962 की हुई जांच
लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की बात यह है कि अभी गंभीर मरीजों की संख्या कम है, जिससे मरीजों की मौत का आंकड़ा भी स्थिर है। दिसंबर माह में ही अकेले जिले में 1264 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इस अवधि में सिर्फ 2 मरीजों की ही मौत हुई है। कोविड जांच के लिए शनिवार को 5962 नमूने लिए गए, जिसमें से 518 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी जबकि 5444 नमूने आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 दिन का कोरोना का आंकड़ा
23 दिसंबर - 28 मरीज
24 दिसंबर - 28 मरीज
25 दिसंबर - 59 मरीज
26 दिसंबर - 68 मरीज
27 दिसंबर - 61 मरीज
28 दिसंबर - 76 मरीज
29 दिसंबर - 151 मरीज
30 दिसंबर - 180 मरीज
31 दिसंबर - 280 मरीज
01 जनवरी - 298 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed