{"_id":"68b44d559344c2de8305bde9","slug":"cyber-fraud-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105954-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर अपराधियों को बेचते थे डेबिट कार्ड व सिम, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर अपराधियों को बेचते थे डेबिट कार्ड व सिम, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
- नूंह साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : फर्जी डेबिट कार्ड और बैंक किटों के साथ सात आरोपी काबू,संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में फर्जी व सक्रिय डेबिट कार्ड, बैंक किट और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मामलों में राजस्थान और हरियाणा के कई युवकों का नाम भी सामने आया है।
साइबर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि साहिद और शहजाद निवासी ललवाडी थाना दत्तवास जिला टोंक राजस्थान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास जयसिंहपुर फ्लाईओवर के नीचे फर्जी सक्रिय डेबिट कार्ड साइबर अपराधियों को बेचने की फिराक में बैठे हैं। रेड कर दोनों को दबोचा गया। तलाशी के दौरान साहिद से सक्रिय डेबिट कार्ड और एक मोबाइल फोन तथा शहजाद से भी बडेबिट कार्ड बरामद हुए। वहीं दूसरे मामले में आरोपी आफताब, एजाज,अखलाक अजमुल समेत कुल पांच को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भी डेबिट कार्ड, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी नागपुर महाराष्ट्र से बैंक किटें, डेबिट कार्ड व सिम लाकर नूंह के साइबर अपराधियों को बेचते थे। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के पैसों को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। सभी गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जिनमें से एजाज, साहिल और अजमुल को रिमांड पर लिया गया है।