फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cyber fraud

Gurugram News: चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी खातों और मोबाइल से ठगी का खुलासा

Thu, 28 Aug 2025 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
नूंह साइबर थाना की एक ओर सफलता-चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी खातों और मोबाइल से ठगी का खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी बैंक पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार के अनुसार यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार एक टीम अडबर चौक नूंह पर गश्त पर थी। सूचना के आधार पर टीम ने एक संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान असफाक निवासी उचेड़ा, जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई।असफाक की तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन, पांच फर्जी चेक बुक, एक पासबुक, चार फर्जी एटीएम कार्ड और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध नंबरों से साइबर ठगी की गतिविधियां सामने आई।
विज्ञापन

असफाक से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथियों को भी निशाना बनाया और उसी दिन तीन और आरोपियों को दबोच लिया। इनमें महेश्वर सिंह राजपूत बिलासपुर, छत्तीसगढ़, महेश कुमार उर्फ राजू रायपुर, छत्तीसगढ़ और विक्रांत सारथी उर्फ मानु बिलासपुर छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से कई बैंक खातों की पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड और दर्जनों मोबाइल फोन मिले। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed