{"_id":"68d29552e4eefc956602bdf2","slug":"cutting-of-trees-coming-in-the-metro-corridor-started-from-sector-44-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68024-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले पेड़ों की सेक्टर-44 से कटाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले पेड़ों की सेक्टर-44 से कटाई शुरू
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन के लिए ग्रीन बेल्ट व पिलर के लिए सड़क के सेंट्रल वर्ज के पेड़ कटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए सेक्टर-44 के पास फुटपाथ के साथ पेड़ काटने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद सड़क के सेंट्रल वर्ज से पेड़ कटेंगे। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की टीम ने जीएमडीए और हरियाणा वन विकास निगम की टीम के साथ नौ सितंबर को मेट्रो पिलर वाली जगहों की निशानदेही कराई थी। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक करीब 1660 पेड़ काटे जाने हैं।
जीएमआरएल के अनुसार मिलेनियम सिटी सेंटर पर इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। ऐसे में मिलेनियम सिटी सेंटर से मेट्रो सर्विस रोड होकर आएगी और कन्हई मोड से नेताजी सुभाष रोड पर सेंट्रल वर्ज से होकर जाएगी। भीड़भाड़ और सीवर-पानी लाइनों को देखते हुए तीन-चार माह बाद मिलेनियम सिटी सेंटर से काम शुरू होगा। इससे पहले सेक्टर- 44 स्थित जीएमडीए कार्यालय के आगे से पिलर बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए अभी एक मशीन पाइल टेस्टिंग कर रही और जल्द ही इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान कॉरिडोर में आ रहे पेड़ काटे जा रहे हैं। जीएमडीए ने पेड़ों की छटाई पहले ही करा दी थी।
हीरो होडा चौक से बसई तक काटे जा चुके हैं पेड़
हीरो होंडा चौक से बसई तक एनएचएआई की ओर से सड़क निर्माण के लिए पेड़ काटे जा चुके हैं। सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक मेट्रो के पिलर सड़क के साथ फुटपाथ के साथ बनेंगे। ऐसे में सेक्टर नौ से सेक्टर पांच तक पेड़ों की संख्या ज्यादा है। जीएमडीए ने पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग से पहले ही ले रखी है। जिस जगह पर स्टेशन बनेंगे यहां पर ग्रीन बेल्ट में ज्यादा पेड़ हैं। जीएमआरएल का प्रयास है कि निर्माण कार्य से ज्यादा पेड़-पौधे प्रभावित न हो। कॉरिडोर में आने वाली सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइन की शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव,सेक्टर-9 और सेक्टर 33 में डिपो का सिविल कार्य होना है।