फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crowds outside firecracker warehouse in Gurugram went out of control police lathicharge

पटाखों के चक्कर में खाए डंडे: ज्यादा भीड़ होने के कारण हालात बेकाबू, पुलिस ने गोदाम के बाहर चलाई लाठी; Video

Sun, 19 Oct 2025 07:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 07:06 PM IST
सार

लोगों ने आरोप लगाए कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे। ऐसे में भीड़ ज्यादा होने के कारण लगातार तनाव व हंगामा बढ़ता जा रहा। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।
 

विज्ञापन
Crowds outside firecracker warehouse in Gurugram went out of control police lathicharge
पटाखा गोदाम के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के कादीपुर क्षेत्र में रविवार को पटाखा खरीदने आए लोगों की ज्यादा भीड़ होने के कारण हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पटाखों के गोदाम में घुसने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की धक्का-मुक्की व हंगामा बढ़ता ही जा रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को डंडे बरसाने पड़े।

विज्ञापन

शनिवार रात से ही पहुंचने लगे थे लोग
दिवाली त्योहार पर ग्रीन पटाखे खरीदने को लेकर रविवार को पटाखा गोदामों के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। पटाखे खरीदने के लिए शनिवार की देर रात ही लोग गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्रों में बने पटाखा गोदाम में पहुंच गए थे। रविवार को दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई कि गोदामों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यहां पर गुरुग्राम के अलावा दिल्ली, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, पलवल, गाजियाबाद, झज्जर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग पटाखे खरीदने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बन गई भगदड़ की स्थिति 
गोदाम के बाहर लंबी लाइनें लगी होने के कारण कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। कुल लोगों ने पटाखा गोदामों के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी लोगों को समझाते हुए लाइन में लगकर पटाखे खरीदने की बात करते रहे, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों और गोदाम संचालकों की बातों को अनसुना करके हंगामा शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। कई गोदामों व दुकानों पर पटाखों का स्टॉक कम होने के कारण लोगों को पटाखा नहीं मिलने के कारण वे हंगामा कर रहे थे। वहीं, कुछ लोगों ने आरोप लगाए कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे। ऐसे में भीड़ ज्यादा होने के कारण लगातार तनाव व हंगामा बढ़ता जा रहा। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
पटाखा गोदामों पर भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियो की तैनाती की गई है। रविवार सुबह से ही पटाखा गोदामों पर भीड़ बढ़ने के कारण पुलिसकर्मी लोगों को लाइन में लगवाकर भीड़ पर काबू पाया गया है। वहीं, किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को लेकर बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संबंधित थानों की पुलिस टीमें निगरानी कर रही हैं। - करण गोयल, पुलिस आयुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed