{"_id":"64f87ba06ad283f6fb0cf084","slug":"crowd-of-people-gathered-in-cycle-rally-from-gurugram-to-sohna-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13762-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये नशे से बचने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये नशे से बचने को किया जागरूक
विज्ञापन
पलवल रवाना हुई साइकिल रैली, नशा मुक्त हरियाणा का दे रही है संदेश
गुरुग्राम से सोहना तक उमड़ी लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ जारी साइकिल रैली बुधवार की सुबह गुरुग्राम से पलवल जिले के लिए रवाना हो गई। गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने सेक्टर 4-7 के चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। गुरुग्राम वासियों में साइकिल रैली के लिए काफी उत्साह देखने को मिला।
सुबह ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व नगरवासी सेक्टर 4-7 के चौक पर एकत्रित हुए। मौके पर रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नशे से बचाव के प्रति जागरुकता की अलख जगाई गई। विधायक सिंगला ने साइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों और शहरवासियों से कहा कि यह यात्रा एक नेक उद्देश्य को लेकर शुरू हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प है कि हरियाणा नशा मुक्त बने। यह संदेश साइकिल रैली के माध्यम से हर जिले में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मौके पर एकत्रित नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस यात्रा की जानकारी और उद्देश्य आस पास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं।
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि साइकिल रैली के लिए स्थानीय लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। जिले से बड़ी संख्या में युवा इस रैली में शामिल हुए हैं। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि हर व्यक्ति तक इस रैली का संदेश पहुंचे। उन्होंने साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों का परिचय भी लिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
हरी झंडी मिलते ही साइक्लोथॉन ओल्ड रेलवे रोड, न्यू कॉलोनी मोड़, सदर बाजार, राजीव चौक होते हुए निकली। गुरुग्राम शहर में लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। जिले में साइक्लोथॉन को सफल बनाने के लिए खेल विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस, राहगीरी फाउंडेशन व अन्य संस्थाओं की सराहनीय भागीदारी रही। इस अवसर पर सीएसआर ट्रस्ट हरियाणा के उपाध्यक्ष बोधराज सिकरी, एसडीएम रविंद्र यादव, जिला खेल अधिकारी संधु बाला, राहगीरी फाउंडेशन व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
एसडीएम प्रदीप सिंह ने दमदमा में किया रैली का स्वागत
साइकिल रैली गुरुग्राम से घामड़ौज होते हुए दमदमा पर्यटन केंद्र पर पहुंची। सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने साइकिल रैली का स्वागत किया। सूचना, लोकसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग, हरियाणा की सूचीबद्ध ड्रामा यूनिट ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे की बुराई व रोकथाम का संदेश दिया।