फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

Wed, 05 Dec 2018 05:47 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश
एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) हरियाणा की गुरुग्राम टीम ने कमला नेहरू पार्क से मंगलवार देर रात हथियार सहित 50 हजार के इनामी बदमाश रविंद्र उर्फ रब्बो को दबोच लिया। वह अपने साथी से मिलने गुरुग्राम पहुंचा था, इस मुलाकात के बाद वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से 5 वारदात का खुलासा हुआ है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया। रब्बो पर गुरुग्राम समेत फरीदाबाद व होडल में मामले दर्ज हैं।
बुधवार को कमान सराय स्थित एसटीएफ दफ्तर में पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नाजनीन भसीन ने पत्रकारवार्ता में बताया कि गुरुग्राम टीम के प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुनील कुमार को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी वांछित बदमाश होडल के गांव रोहता पट्टी निवासी रविंद्र उर्फ रब्बो कमला नेहरू पार्क में अपने साथी से मिलने के लिए पहुंच रहा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 5 वारदात का खुलासा किया है। इसमें सेक्टर-10 थाना पुलिस पर फायरिंग, होडल में रुपये छीनने व हत्या का प्रयास, फरीदाबाद में पुलिस से मारपीट व हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले शामिल हैं। आरोपी 2013 में अवैध रूप से गोलियां खरीदने के मामले में भगोड़ा घोषित था। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed