फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   रुपयों के लेनदेन में बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता का अपहरण

रुपयों के लेनदेन में बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता का अपहरण

Wed, 08 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन में बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता का अपहरण
रुपयों के लेनदेन में बिल्डिंग निर्माण सामग्री के विक्रेता का अपहरण
विज्ञापन

-पूर्व मंत्री के बेटे सहित तीन लोगों पर लगा अपहरण का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिल्डिंग निर्माण सामग्री विक्रेता को घर से बुलवाकर उसका अपहरण करने का मामला सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्व मंत्री के बेटे से उसका रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव रिठौज निवासी सतीश का गांव कन्हई में बिल्डिंग निर्माण सामग्री बेचने का काम है। सतीश करीब 20 वर्ष से पूर्व मंत्री की जमीन पर यह काम कर रहा है। पिछले दिनों सतीश ने पूर्व मंत्री को 10 लाख रुपये दिए थे, जबकि उसके बेटे को 1 लाख रुपये की निर्माण सामग्री दी हुई थी। सतीश उनसे उधार दी गई रकम की मांग कर रहा था। आरोप है कि सोमवार रात को सतीश को फोन आया जिसने निर्माण सामग्री की मांग की। इस पर वह रिठौज से कन्हई पहुंच गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। इसकी शिकायत परिजनों ने सेक्टर-40 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र का कहना है कि शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया गया। मामला करीब 11 लाख रुपयों के लेन-देन का है। जिसमें परिजनों ने पूर्व मंत्री के बेटे सहित दो अन्य पर अपहरण का शक जताया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पुलिस आयुक्त से मिलेंगे ग्रामीण
अपहरण को 48 घंटे से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस को पीड़ित का सुराग नहीं लगा है। इसको लेकर गांव रिठौज में पंचायत भी हुई। पंचायत में बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed