{"_id":"5b3b9ee94f1c1b96288b4637","slug":"91530633961-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल इंडिया-यूनिटेक को ग्रीन बेल्ट यथास्थिति करने का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूगल इंडिया-यूनिटेक को ग्रीन बेल्ट यथास्थिति करने का निर्देश
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल इंडिया-यूनिटेक को ग्रीन बेल्ट यथास्थिति करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गूगल इंडिया द्वारा ग्रीन बेल्ट उजाड़ने के मामले में मंगलवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा सुनवाई की गई। इस मामले में तलब गूगल इंडिया और यूनिटेक के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। गूगल का तर्क है कि बिल्डिंग किराए पर ली हुई है और सभी काम बिल्डर द्वारा किया जाता है। ऐसे में उनकी सीधे तौर पर कोई लापरवाही या जिम्मेदारी नहीं है। वहीं, इस मामले में बिल्डर ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमति लिए जाने का हवाला दिया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जीएमडीए के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (शहरी पर्यावरण) एमडी सिन्हा ने दोनों पक्षों को ग्रीन बेल्ट यथास्थिति करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अपनी अनुमति की वापस ले ली है।