फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   युवती के खाते से 27 बार ट्रांजेक्शन कर निकाले 63 हजार रुपये

युवती के खाते से 27 बार ट्रांजेक्शन कर निकाले 63 हजार रुपये

Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
युवती के खाते से 27 बार ट्रांजेक्शन कर निकाले 63 हजार रुपये
युवती के खाते से 27 बार ट्रांजेक्शन कर निकाले 63 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। युवती के बैंक खाते में 27 बार ट्रांजेक्शन कर 63 हजार रुपये निकाले जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अनीता सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका आईसीआईसीआई बैंक की कुतुब प्लाजा शाखा में बैंक खाता है। उन्हें 13 अप्रैल को 6 मैसेज प्राप्त हुए, जिसमें 3 मैसेज 2 हजार रुपये व 3 मैसेज पांच हजार रुपये निकाले जाने के मिले। इसके बाद उन्होंने बैंक शाखा में जाकर इसके बारे में पता किया तो उन्हें पता लगा कि 9 से 13 अप्रैल के बीच उनके बैंक खाते से 27 बार ट्रांसजेक्शन हुए हैं, जिनके जरिए करीब 63 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed