फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   जग्गा जासूस की कलाकार का आरोपी पति एक दिन की पुलिस रिमांड पर

जग्गा जासूस की कलाकार का आरोपी पति एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 19 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जग्गा जासूस की कलाकार का आरोपी पति एक दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन


विदिशा का पति एक दिन की रिमांड पर


फिल्म जग्गा जासूस की सह अभिनेत्री विदिशा बेजबरूआ को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी पति को बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

इस दौरान पुलिस उसका लैपटॉप बरामद करने के साथ उसकी कथित प्रेमिका के बारे में जानकारी जुटायेगी। इसके साथ ही पुलिस आरोपी पति के मोबाइल डिटेल की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपी पति को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आपको बता दें कि विदिशा ने मिलेनियम सिटी के सेक्टर-43 स्थित सुशांत अपार्टमेंट में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशांत लोक थाना पुलिस ने पिता के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था। मूलरूप से असम के गुवाहाटी की रहने वाली विदिशा बेज बरुआ पुत्री डॉक्टर अश्वनी कुमार बरुआ (27) सेक्टर-43 में रहती थी। साइबर सिटी के पब्लिक फेस्ट कंपनी में एकाउंट का काम करती थी। उसकी शादी गुजरात केे रहने वाले निशित झा के साथ हुई थी।

बताया जाता है कि दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद चल रहा था। उसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार को उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार विदिशा ने गढ़वाली फिल्मों में काम करने के साथ ही अभी हाल में फिल्म जग्गा जासूस में काम किया है।

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। असम की रहने वाली विदिशा अभिनेत्री के साथ-साथ सिंगर भी थी और हाल ही में अपने पति के साथ मुंबई से गुरुग्राम शिफ्ट हुई थी। विदिशा स्टेज शो भी होस्ट कर चुकी थी।


विदिशा नार्थ ईस्ट की संस्था इमली फाउंडेशन से छह साल से जुड़ी हुई थी। 28 अप्रैल वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। परिवार वालों का आरोप है की पति का किसी के साथ अफेयर था। जिससे विदिशा परेशान रहती है। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए विदिशा के पति को एक दिन की रिमांड पर लिया है। डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण का कहना है कि पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed