फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स व बैनर को हटाएगा निगम

शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स व बैनर को हटाएगा निगम

Thu, 02 Aug 2018 08:12 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स व बैनर को हटाएगा निगम
शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स व बैनर को हटाएगा निगम
विज्ञापन

-निगम ने गठित की टीम, रोजाना काटे जाएंगे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी की खूबसूरती को ग्रहण लगा रहे अवैध होर्डिंग्स व बैनर को लेकर निगम ने सख्त रवैया अपना लिया है। इनको हटाने के साथ ही लगवाने वालों के चालान भी किए जाएंगे। इसको लेकर निगम ने जोन वाइज अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इनके चालान करने की जिम्मेदारी जूनियर इंजीनियर (जेई) को दी गई है। होगी। जेई के साथ तीन-तीन सदस्यों को भी टीम में शामिल किया गया है।
नगर निगम दायरे में हजारों की संख्या में सड़कों और चौराहों पर अवैध होर्डिंग्स व बैनर लगे हुए हैं। लेकिन निगम गठन के बाद से निगम की ओर से इनको लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया था, लेकिन 25 जुलाई को सदन की बैठक में पार्षदों ने निगम की ओर से अवैध होर्डिंग्स व बैनरों पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए निगमायुक्त ने इन पर रोक लगाने के लिए निगम दायरे में चारों जोन में जोन वाइज टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जो टीम गठित की गई है। चालान के रुपयों से ही टीम में काम कर रहे कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। टीम को रोजाना अपनी रिपोर्ट विज्ञापन विभाग के कार्यकारी अभियंता को सौंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुछ तथ्य...
-नगर निगम का गठन 2 जून 2008 को हुआ था
-अब तक अवैध होर्डिंग्स व बैनर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
-निगम के विज्ञापन विभाग ने 26 जून को एंबियंस मॉल में अवैध विज्ञापनों को सील करने की सबसे पहले कार्रवाई की
-25 जुलाई को सदन की बैठक में मामला उठने के बाद निगम अधिकारियों की आंख खुली
-------------------
निगमायुक्त ने जोन वाइज अलग-अलग टीमों का गठन किया है जो शहर में लगे अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई करेंगे।
-सौरभ नैन, कार्यकारी अभियंता(विज्ञापन) नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed