फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   समन तामील कराने गए प्रोसेस सर्वर से मारपीट

समन तामील कराने गए प्रोसेस सर्वर से मारपीट

Wed, 21 Nov 2018 07:15 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
समन तामील कराने गए प्रोसेस सर्वर से मारपीट
समन तामील कराने गए प्रोसेस सर्वर से मारपीट
विज्ञापन

गुरुग्राम। दो अलग-अलग मामलों में समन तामील करवाने आए प्रोसेस सर्वर से मारपीट करने व समन फाड़ने का मामला सामने आया है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरुग्राम अदालत की नजारत शाखा में तैनात प्रोसेस सर्वर प्रकाश सिंह ने कहा कि वे 16 नवंबर को साउथ सिटी-1 में समन तामील करवाने गए थे। समन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्ष कुमार की अदालत से चांदनी जैन बनाम प्रज्ञा पॉलिटेक्नीक मामले में रविंद्र कुमार अग्रवाल व मिलन कुमार अग्रवाल के नाम था। आरोप है कि दिए गए पते पर जब वे पहुंचे तो दोनों ने उनका पहचान पत्र मांगा। गुरुग्राम अदालत का पहचानपत्र होने पर उन्होंने उनसे मारपीट कर अभद्रता की। उनकी फोटो खींची और समन फाड़ दिए।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य मामले में वे 17 नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन एक मामले में सेक्टर- 40 में समन तामील करवाने गए थे। यह केस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी बनाम बृंदा राय व अन्य के खिलाफ थी जिसमें बृंदा राय व धनंजय राय के नाम पर समन था। उन्होंने बताया कि समन तामील कराने के दौरान उन्हें घर में मौजूद महिला ने बताया कि बृंदा राय एक सप्ताह के लिए बाहर गई हैं। महिला समन पर यही बात लिख रही थी कि धनंजय राय गाल- गलौच करते हुए घर से बाहर निकल आए और उनसे मारपीट करते हुए समन फाड़ दिए। इसकी रिपोर्ट उन्होंने अदालत में दाखिल की, जिस पर अदालत ने सेक्टर-40 थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed